तो क्या सियासत में कदम रखने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी— किस राजनीतिक दल का थाम सकते हैं दामन?

तो क्या सियासत में कदम रखने जा रहे हैं महेंद्र सिंह धोनी— किस राजनीतिक दल का थाम सकते हैं दामन?

(शिब्ली रामपुरी)
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सबको चौंका दिया. हालांकि काफी वक्त से यह इशारा मिल रहा था कि जल्दी ही वह इसकी घोषणा कर देंगे. लेकिन अचानक से बीती शाम उन्होंने जिस तरह से इसका ऐलान किया वह वाकई चौंकाने वाला है और अब् महेंद्र सिंह धोनी के अगले कदम पर नजर लगी हुई है. चर्चा है कि वह जल्दी ही किसी राजनीतिक पार्टी का दामन थाम सकते हैं. सबसे ज्यादा उम्मीद भाजपा में शामिल होने की जताई जा रही है हालांकि इसके अलावा भी महेंद्र सिंह धोनी के सामने कई और विकल्प हैं लेकिन उनमें भाजपा ही प्रथम नंबर पर है. भाजपा के सीनियर नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने तो एक ट्वीट के माध्यम से उनको बीजेपी में शामिल होने का एक तरह से न्योता भी दे दिया है. दूसरी ओर कांग्रेस समेत कुछ और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा भी ऐसे संकेत दिए जा रहे हैं कि जिससे वह भी धोनी को अपने पक्ष में करने की जुगत भिड़ा रहे हैं. लेकिन सफलतम क्रिकेटर्स में से एक महेंद्र सिंह धोनी का भाजपा में जाना तकरीबन तय माना जा रहा है हालांकि वह इसकी घोषणा जल्दी नहीं करेंगे लेकिन माना जा रहा है कि 2024 में वह भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में उतर सकते हैं. इस बात को बल इससे ज्यादा मिलता है कि कुछ वक्त पहले महेंद्र सिंह धोनी से भाजपा के सीनियर नेता अमित शाह ने मुलाकात की थी और तभी से यह आशा व्यक्त की जा रही है कि महेंद्र सिंह धोनी भाजपा में कदम रख कर अपनी सियासी पारी की शुरुआत कर सकते हैं. खबर तो वैसे यह भी है कि वह कांग्रेस का दामन भी थाम सकते हैं लेकिन कांग्रेस इस वक्त अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही है और महेंद्र सिंह धोनी नहीं लगता कि ऐसे में वह भाजपा की बजाय कांग्रेस की ओर रुख करेंगे. हालांकि कांग्रेस के नेता कपिल सिब्बल समेत कुछ और नेताओं ने उनके रिटायरमेंट के बाद जिस तरह से ट्वीट किए हैं उससे यह साफ इशारा मिलता है कि कांग्रेस भी महेंद्र सिंह धोनी को अपने पक्ष में करने के प्रयास में है क्योंकि महेंद्र सिंह धोनी एक मशहूर क्रिकेटर और सफलतम क्रिकेटर माने जाते रहे हैं तो ऐसे में यदि वह किसी पार्टी का दामन थामते हैं तो उस पार्टी को महेंद्र सिंह धोनी की लोकप्रियता से अवश्य फायदा होगा. अब देखते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी का अगला कदम क्या होगा वह किस राजनीतिक पार्टी से सियासत की शुरुआत करेंगे या सियासत में जाना सिर्फ एक चर्चा तक ही सीमित होकर रह जाएगा.

Comments are closed.